जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कचहरी दरगाह में कुल शरीफ आज

जबलपुर दर्पण। हाई कोर्ट के सामने स्तिथ हजरत कचहरी वाले बाबा की दरगाह में उर्स के अंतिम दिन आज रविवार दोपहर 3 बजे कुल शरीफ व महफिले रंग का एहतेमाम किया गया है। जिसमे जबलपुर के क़व्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। सज्जादानशीन बाबर खा बन्दानवाजी एवं ख़ादिमे आला चंगेज खान अशरफी ने जबलपुर की तमाम खानकाहो दरगाहों के सूफी हजरात व अक़ीदतमंदो से शिरकत की गुजारिश की है।



