भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकीय अमले के लिए स्कूलों को सुबह की पाली में किया जायः मांग

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस प्रचंड गर्मी में घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है वही मौसम विभाग ने भी हाई अलर्ट जारी करते हुए ये बताया है की तापमान 45 -55 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान पहुंचा सकता है अतः ऐसे में संगठन कलेक्टर महोदय से मांग करता है की इस भीषण गर्मी में सभी स्कूलों को सुबह की पाली में लगाने हेतु आदेश जारी किया जाय जिससे शिक्षकों को राहत मिल सके और किसी प्रकार से जानमान की हानि ना हो सके l वहीं प्रदेश के कुछ जिलों के स्कूलों में वहाँ के जिला कलेक्टर के द्वारा सभी स्कूलों को भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह की पाली में कर दिया गया है l और जबलपुर जिले के शिक्षकीय अमला जिला कलेक्टर के आदेश की बाट जोरहा है l अत: जबलपुर जिले में भी स्कूलों को सुबह की पाली में किया जाना चाहिए l संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , जियाउर्ररहीम , दिनेश गोंड, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, हेमंत ठाकरे, राजकुमार यादव, गुडविन चार्ल्स, विनोद सिंह, सुधीर अवधिया,एनोस विक्टर, आसाराम झारिया, फिलिप एंथोनी, गोपी साह, मनीष मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद दुबे, संतोष चौरसिया ,रेवा प्रसाद चौबे, दीपेश जैन, लक्ष्मी प्रसाद कुसवाहा, खुशी लाल झरिया , धनराज पिल्ले,सुरेंद्र चौधरी,राजकुमार यादव, रऊफ खान,उमेश ठाकुर ,नितिन तिवारी,महेंद्र प्रधान ,देवेंद्र भट, अफरोज खान,सुनील झरिया, नीरज मरावी,नेतराम ,रवि जैन,विनय रामज़े, आशीष कोरी आदि ने माननीय कलेक्टर महोदय से मांग की है की भीषण गर्मी को देखते हुए जबलपुर जिले के सभी स्कूलों को सुबह की पाली में लगाया जाय l



