मध्य प्रदेशरीवा दर्पण

रंगदारी मागनें एवं न देनें पर मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

रीवा। फरियादी सूरज पासी निवासी अमहिया रीवा से शातिर बदमाश रोहित जायसवाल पिता अमृतलाल जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक पेड़ के पास फोर्ट रोड रीवा द्वारा अपनें साथियों के साथ मिलकर डरा धमकाकर शराब पीनें के लिये पैसों की मांग की गयी न देनें पर फरियादी के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिये जानें पर से फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिटी केतवाली रीवा में अपराध क्रमांक 592/2020 धारा 294,323,327,506,34 ता.हि. का पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार से 03.11.2020 को फरियादी घनश्याम शर्मा निवासी दीनदयाल अन्त्योदय रसोई रीवा से आरोपी रोहित जायसवाल द्वारा पुनः सब्जी मण्डी के पास शराब पीनें के लिये रंगदारी की मांग की गयी न देनें पर फरियादी के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिये जानें पर से फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिटी केतवाली रीवा में अपराध क्रमांक 891/2020 धारा 294,323,327,506,34 ता.हि. का पंजीबद्ध किया गया,
उपरोक्त दोनों अपराधों में आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी किन्तु बदमाश लगातार पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिये शहर से भाग जाता था आज दिनांक 18.12.2020 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार को मिली मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ फोर्ट रोड रीवा में तफरी कर रहे आरोपी रोहित जायसवाल पिता अमृतलाल जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक पेड़ के पास फोर्ट रोड रीवा को पकड़कर थाना लाया गया जिसे उपरोक्त दोनों प्रकरणों सदर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारसुदा बदमाश थाना क्षेत्र का चिन्हित निगरानी बदमाश है जिसके बिरूद्ध रीवा शहर में करीबन डेढ़ दर्जन अपराध पूर्व से चोरी, नकबजनी, मारपीट गुण्डरगर्दी के पंजीबद्ध है। बदमाश से पूंछतांछ पर उसके द्वारा दिनांक 10.12.2020 को बिन्ध्या रिट्रीट होटल रतहरा से एक मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स चोरी करनें की घटना करना स्वीकार किया गया जो आरोपी की निशादेही पर चोरी गयी उक्त मोटर सायकल बरामद कर ली गयी है। उक्त प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली रीवा में अपराध क्रमांक 961/2020 धारा 379 ता.हि. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी :- रोहित जायसवाल पिता अमृतलाल जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक पेड़ के पास फोर्ट रोड रीवा
बरामद सम्पत्ति :– मोटर सायकल कीमती 45000/रु.
प्रमुख भूमिका :- निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार, स.उ.नि. ललन सिंह नेताम, प्र.आर. सुरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक बृजेंद्र तिवारी, K.P. सिंह, रत्नाकर सिंह, वेदमणि मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88