पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा के बाद हुई है नियुक्ति
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा के बाद जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय स्पात राज्य मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय संजय साहू, ज्योतिप्रकाश धुर्वे अध्यक्ष जिला पंचायत डिंडोरी को नियुक्ति मिलने के बाद श्री राठौर ने सभी का आभार जताया है। नियुक्ति मिलने के बाद चर्चा के दौरान श्री राठौर ने कहा कि भाजपा संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के सभी भाई बहनों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए हमेशा तत्परता के साथ हमेशा प्रयास करूंगा। भाजपा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सभी वरिष्ठ जनों व शुभचिंतकों ने श्री राठौर को बधाई दी है।



