जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
श्री विकास खंडेलवाल का 58 वर्ष की उम्र में 88 वां रक्तदान

जबलपुर दर्पण। आज भी जब अनेक युवा रक्तदान और सुई से डरते हैं,तब पापा 58 वर्ष की आयु में पूरे जोश और समाजसेवा के जज़्बे के साथ ब्लड डोनेशन करते हैं। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र से ही रक्तदान प्रारंभ कर दिया था। अपने विवाह के दिन और दादाजी के स्वर्गवास के दिन भी रक्तदान किया था। अपने विवाह की 25 वीं वर्षगांठ को रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया था। विभिन्न ब्लड डोनेशन कैंपों, अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह तथा पूर्वजों की पुण्यतिथि पर रक्तदान करते हैं। लोगों को आवश्यकता पड़ने पर देर रात को भी ब्लड बैंक पहुंच जाते हैं। साथ ही दूसरों को इसके लिए सतत प्रेरित भी करते रहते हैं।