शहर में व्याप्त जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने किया खाली मटकों के साथ महापौर कार्यालय में प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। इस भीषण गर्मी में विकेट कई माह से शहर के ज्यादातर वार्डों में जल संकट व्याप्त है शहर के अनेक वार्डन सहित खुद महापौर के वार्ड में भी अनेक जगह जल संकट व्याप्त है लेकिन भाजपा की नगर सत्ता की मुखिया महापौर जल संकट को अनदेखा कर स्वयं अपनी पीठ थपथपा रहे हैं आज इसी के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर निगम मुख्यालय में महापौर कार्यालय के सामने खाली मैचों को अपने हाथ में रखा जल संकट में नगर निगम द्वारा बढ़ती जा रही लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन किया कांग्रेस पार्षद दल के महापौर पर आरोप लगाते हुए कहां है कि जल संकट से आम जनता को राहत देने के लिए ना तो पार्षदों से किसी प्रकार की कोई चर्चा की गई और ना ही वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए वर्तमान में कुली हिल्स की टंकी एक समय भरने के कारण घमापुर कांचघर रांची क्षेत्र में भीषण जल संकट व्याप्त है वहीं नगर निगम की सभी टंकियां 3 मीटर से ज्यादा नहीं भरी जा रही पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी थी स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में अभी जहां पहले 24 घंटे पानी आता था वहां भी पानी की सप्लाई पहले से कम हो गई है नगर निगम चलकर तो आम जनता से भारी भरकम वसूल करती है लेकिन सुविधाओं के नाम से आम जनता को इस भीषण गर्मी में परेशान होने छोड़ दिया जाता है वर्तमान में मां नर्मदा जी में इतना जल होने के बाद भी पर्याप्त जल स्तर है लेकिन नगर निगम में जल विभाग के अधिकारियों को गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए कोई कार्य योजना तैयार करना उनकी निष्क्रियता को उजागर करता है आज आयोजित प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद अमरीश मिश्रा पार्षद संतोष दुबे पार्षद शुभक्ता गुड्डू नवी पार्षद अयोध्या तिवारी पार्षद गुड्डू तमशेतवार पार्षद श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई पार्षद श्रीमती अरुणा संजय साहू पार्षद गुलाम हुसैन पार्षद रामकुमार यादव पार्षद सत्येंद्र चौबे पार्षद अनुपम जैन पार्षद अख्तर अंसारी पार्षद हर्षित यादव पार्षद श्रीमती एकता राहुल गुप्ता पार्षद प्रमोद पटेल पार्षद राकेश पांडे पार्षद श्रीमती लक्ष्मीलक्ष्मण गोटिया एवं विधायक प्रतिनिधि संजय अहिरवार उपस्थित थे।
अमरीश मिश्रा – पार्षद, नगर निगम



