सेवा और सुशासन से हमारी सरकारों ने देश और प्रदेश को प्रगति पथ पर अग्रसर किया : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवँ प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को प्रगति पथ पर अग्रसर किया है और पुनः कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम मप्र और देश मे भाजपा की सरकार बनाएंगे यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। भाजपा द्वारा जबलपुर महानगर की केंट, उत्तर एवँ पूर्व विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये गए जिनमे राज्यसभा साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, केंट विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा केंट विधानसभा द्वारा स्पोर्ट्स क्लब बिलहरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए साँसद श्री सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है, कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी व ताकत है और इन्ही कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रयासों से भाजपा ने प्रदेश और देश मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा हमारे पास देश ही नही दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में है और मप्र में संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज जी सरकार का नेतृत्व कर रहे है जिन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, पिछडो, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसी योजनाओ को लागू किया जिनसे उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायता मिली है।
विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधरित है और हम कार्यकर्ताओं की दम पर ही चुनाव जीतते है केंट विधानसभा का हर बूथ मजबूत है और आने वाले समय मे हम स्व दादा रोहाणी जी के सपने को पूरा करेंगे।
साँसद श्री सिंह ने एमीजीएम बारातघर दमोहनाका में उत्तर विधानसभा के सम्मेलन को सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हमे चुनावो में देखने मिलता है और हमारे समर्पित कार्यकर्ता केवल चुनाव आने पर ही कार्य नही करते अपितु पूरे पांच साल तक संगठन के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच उपस्थित रहते है और अपनी सरकारों की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाते है।
श्री सिंह ने अग्रवाल बारातघर गोहलपुर में आयोजित पूर्व विधानसभा के सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की ओर जनता आशा भरी निगाह से देखती है और जनता को पूरा विश्वास है कि भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि हमारी बात सुनेंगे और हमारी समस्या का निदान करेंगे इसीलिए हमारी जबाबदेही और भी बढ़ जाती है कि अपने क्षेत्र में किसी भी जरूरमंद की सहायता करे साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके इसका प्रयास करे।
साँसद श्री सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आगामी चुनावो में आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा पुनः मप्र और केंद्र में सरकार बनाएगी इसका पूर्ण विश्वास है।
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा प्रदेश संगठन के आह्वान पर मप्र की सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है उसी क्रम में जबलपुर महानगर की तीन विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये गए जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में अपना बूथ, वार्ड और विधानसभा में भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
विधानसभा सम्मेलनों में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सदानंद गोडबोले, शरद अग्रवाल, डॉ विनोद मिश्रा, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, आंनद बर्नाड, सुधीर नायक, शंकर श्रीवास्तव, श्रीराम शुक्ला, पंकज मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष राव, योगेश बिलोहा, राहुल दुबे, दामोदर सोनी, अतुल जैन दानी, ऋषि सोनकर, गुड्डा केवट, संतोष लालवानी, अभिषेक तिवारी नीटू, संजय वर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



