उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत साक्षरता दर बढ़ाने की कोशिश

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के जन शिक्षा केंद्र कुम्ही सतधारा में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को 5 जुलाई को सीएसी प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। नव साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य केपी दीवान की उपस्थिति में प्रशिक्षण संपन्न किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में संकुल केंद्र के अधीनस्थ करीब 12 शालाओं के प्रभारी व शिक्षक संकुल केंद्र कूम्ही प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे। चतुर्वेदी जी ने शिक्षकों को जागरुक करते हुए बताया की साक्षरता लक्ष्य पर 100% लक्ष्य को प्राप्त करना। गली मोहल्ला गांव में सामूहिक रैली निकालकर व सर्वे कर साक्षरता को मुख्य धारा में जोड़ना। साक्षरता दर को बढ़ावा देना। चश्पा टाइम टेबल के आधार पर आना-जाना, पाठ पुस्तक के कोर्स को पूरा करना। विद्यालय साफ सफाई रखना। ग्राम नागरिकों को विद्यालय संबंधी मार्गदर्शन व सहयोग मांगने का प्रयास करना। जैसे कई बिंदुओं पर पहुँचे शिक्षकों को अवगत कराया। वही सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया की कोई भी व्यक्ति आसाक्षर नहीं रहे। कार्यक्रम में पीडी पटेल, एसके पटेल, कालीचरण राय, महेश पटेल, सहित कई शिक्षक प्रशिक्षण मै उपस्थित रहे।


