जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कारगिल दिवस पर पावन खिंड दौड़ में दौड़े शहर के हजारो स्कूली बच्चे..

जबलपुर दर्पण।संस्कारधानी में चौथी बार पावन खिण्ड दौड़ के आयोजन पर क्रीड़ा भारती एवं महाराष्ट्र शिक्षण मंडल ,नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में पावनखिंड दौड़ का आयोजन किया गया।प्रथम चरण में भारत माता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।पावन खिंण्ड युद्ध के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए डा जितेन्द्र जामदार ने कहा कि पावन खिंण्ड दौड़ छत्रपति शिवाजी महाराज ओर सिध्दि मसूद के बीच हुए युद्ध पर शिवराज महाराज के विजय की याद दिलाता है एवं उनकी कुशाग्र बुद्धि बहादुरी, त्वरित निर्णयन क्षमता एवं सिंह गर्जना को दर्शाती है ।इस अवसर पर कारगिल दिवस भी मनाया गया। इस आयोजन में जहां एक ओर कारगिल के वीर बहादुरों का स्मरण किया गया, यह दौड़ को श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू महापौर, अशोक रोहाणी विधायक केन्ट,डा.अभिलाश पांडे विधायक उत्तर मध्य, रिंकू विंज नगर निगम अध्यक्ष,डा.जयंत तनखीवाले अध्यक्ष महाराष्ट्र शिक्षण मंडल, भीष्म सिंह राजपूत, अनन्त डिके जी हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ की जो सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर शास्त्रीब्रिज ,मॉडल रोड , होमसाइंस कालेज होते हुए मदनमहल थाने स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुई। इस आयोजन में क्रीड़ा भारती के सभी पदाधिकारी एवं स्कूलों से आए सैकड़ों धावक बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज एवं बाजीराव देशपांडे जी का वेश धारण कर युवक भी साथ चल रहे थे साथ डा राकेश त्रिपाठी ,अजय शुक्ला,मनोज सिंह, विवेक शुक्ला,विलोक पाठक,प्रकाश विस्पुते,सुधीर नायक,मनोज कुशवाहा, सहित महाराष्ट्र कालेज, महाकौशल स्कूल, महाराष्ट्र हिन्दी मिडियम, इंग्लिश मिडियम स्कूल के साथ शहर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page