गायत्री शक्तिपीठ की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जबलपुर दर्पण। गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर द्वारा जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और कटनी जिले के सभी जिला समन्वयकों, तहसील समन्वयकों और उनके सहयोगियों की एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें भोपाल से जोन समन्वयक आर के गुप्ता एवं महेश केवट ने विस्तार से जिला तथा तहसील समन्वयकों, समितियों, मंडलों के कार्यक्रम, दायित्व, अर्थ अनुशासन, रिकार्ड आदि पर मार्गदर्शन दिया। उपजोन प्रभारी नरेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी से बी बी शर्मा, जिला समन्वयक प्रेमशंकर तिवारी, व्यवस्थापक प्रमोद राय, ट्रस्टी भैयाराम पटेल, सह समन्वयक रमेश पटेल, गीता डोंगरे, कविता तिवारी का विशेष सहयोग रहा।



