स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत व्याख्यान आयोजित

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल कॉलेज, जबलपुर में आज ”सैनिक जीवन का महत्व“ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में डॉ.टी.आर.नायडू ने विद्यार्थियों को बताया कि एक सैनिक के जीवन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोई व्यक्ति तब तक नहीं उठा सकता जब तक कि व्यक्ति अनुशासित न हो। एक सैनिक का कर्तव्य देश की शांति और सद्भाव को बनाए रखना है। एक सैनिक का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक होता है। विद्यार्थी इसकी षुरुआत विद्यालय स्तर से एनसीसी चुनकर कर सकता है।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग ने बताया कि योजना के अंतर्गत शासन द्वारा त्रैमासिक कैलेंडर बनाया गया है। जिसके अंतर्गत हर माह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उक्त कार्यक्रम का उददेश्य विद्यार्थियों को सैनिक जीवन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना था साथ ही विद्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती की विस्तुत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत तनकंपन, डॉ. तरूणेन्द्र साकेत के साथ महाविद्यालय के 32 विद्यार्थी उपस्थित रहें।