कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कौषल विकास संचालनालय में की मुलाकात

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघठन के प्रांताध्यक्ष राबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कौषल विकास संचालनालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संघठन के पदाधिकारियों द्वारा मिलकर कर्मचारियों की लंबित चार प्रतिषत महंगाई भत्ता, केन्द्र के समान मकान भाड़ा भत्ता, वाहन अनुरक्षण भत्ता एवं कौषल विकास संचालनालय के स्टेनोग्राफरों को लंबित समयमान दिये जाने इत्यादि के संबंध में चर्चा की गई तथा माननीय यषस्वी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेष शासन से मांग की गई कि अधिकारियों कर्मचारियों की उपरोक्त समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से किया जाये, ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों को होने वाले आर्थिक क्षति से राहत मिल सके ।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, ज़ियाउर्रहीम, हेमन्त ठाकरे, एस.बी. रजक, आर.पी.खनाल, दिनेष गौड़, नीलेष खरे, श्रीमती सोनल गुप्ता, श्रीमती रूपा गुप्ता, श्रीमती सरिता प्रधान, श्रीमती सरोजनी खान, धनौती वड़कड़े, अषोक परस्ते, अनूप दहाट, नजीर हयात खान, डी.आर. बेलवंषी, राजू डहेरिया, राजकुमार यादव, मनोहर विष्वकर्मा, अषोक कोष्टी, प्रदीप पटेल, महेन्द्र प्रधान, वीरेन्द्र श्रीवास, योगेष ठाकरे, सुषील यादव, संस्कार सेन, अनिकेत पटेल, समीर शाह धुर्वे इत्यादि संघठन के प्रातांध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेष शासन से उक्त मांगों को त्वरित निराकरण कराये जाने की मांग की गई।



