जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दिव्यांग बच्चे बना रहे है राखियां…

जबलपुर दर्पण। भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन आ रहा है इस अवसर पर हर वर्ष की भांति मालवीय चौक स्थित विकलांग सेवा भारती संस्था के मूक बधिर छात्र छात्राएं अपने हाथों से राखियां बनाते हैं संस्था की प्राचार्य पुष्पा ठाकुर ने बताया कि रेशम के धागों व अन्य चीजों से हस्त निर्मित राखियां बनाए जा रही हैं जिससे वह स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बन सके।इन राखियो को बेचने के लिए निजी एवं सरकारी स्कूल और कॉलेज में स्टाल लगाए जाएंगे इन स्टालो में हर साल लोग बड़ी संख्या में इन दिव्यांग बच्चों की बनाई राखियां खरीदते हैं।



