कलचुरी महासभा करेगी प्रतिभाओं का सम्मान

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस कलचुरी महासभा की आवश्यक बैठक महासभा के अध्यक्ष मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महासभा के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा।
कलचुरी महासभा के महामंत्री बी डी राय के द्वारा बताया गया कि आगामी 1 सितंबर को महासभा शहर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ साथ समाज की प्रतिभाओं, मेधावी छात्रों, 75 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ जनों एवं वर्ष 2023 व 2024 में सेवा निवृत हुए सजातीय बन्धुओं का सम्मान करेगी।
बैठक में डॉ राजेश जायसवाल, शैलेन्द्र महाजन,राजेश जायसवाल “पप्पू”, अधारताल इकाई के अध्यक्ष अवधबिहारी जायसवाल, सतीश राय,संजय शिवहरे, कौशलेंद्र महाजन,संदीप चौकसे, राजीव चौकसे ,राजेंद्र राय के अलावा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती राजी राय,श्रीमती अंशुल चौकसे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



