सिख समाज ने किया सीएसपी कार्यालय गोरखपुर का घेराव

जबलपुर दर्पण। पिछले कुछ महीनों से सिख समाज की एक बेटी को घर के पास ही कुछ मनचले परेशान कर रहे थे। ये मनचले अपशब्दों का इस्तेमाल करना, घूरना, स्कूल और कोचिंग जाने के दौरान बाइक से कट मारना जैसी घटिया हरकतें कर रहे थे। एक दिन बच्ची की माँ ने मनचलों के परिवार से इस बारे में बात की, लेकिन उनकी तरफ से भी झगड़ा किया गया और उसकी बेइज्जती की गई। पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब यह मामला जबलपुर सिख संगत के प्रधान और पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंग बब्बू भैया के ध्यान में आया, तो उन्होंने तुरंत सक्रिय होकर पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया और सिख समाज के साथ सीएसपी गोरखपुर के कार्यालय का घेराव किया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा पहुंचे और बब्बू जी ने पीड़ित परिवार की दुखभरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद श्री समर वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में श्री बब्बू के साथ सिख समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे, जिनमें सर्वश्री जोधसिंह, दलवीर सिंग जस्सल, हरेन्द्र ब्रोका, हरमिंदर सैनी, मंजीत बेदी, गोल्डी ओबेरॉय, प्रिन्स भसीन, रिंकू वालिया, एडवोकेट मेहंदीरत्ता, गुलजार सिंग, हीरा सिंग, हरभजन सैनी, पप्पू लांबा, रानू सिंघ, राज मखीजा, गुरमीत सिंह, आदि समाजजन शामिल थे।


