स्वयं टीम का संकल्प सबको अवसर सबको प्रोत्साहन

जबलपुर दर्पण। समाज को उन्नत करने में नारी शक्ति का अहम योगदान होता है नगर की स्वयं संस्था द्वारा राखी एवं तीज बाजार 7 व 8 अगस्त को जे.के.सेलिब्रेशन होटल सदर मेन रोड में दो दिवसीय एक्जीविशन का मुख्य अतिथि श्रीमती यामनी अन्नु सिंह, श्रीमती मनीषा रोहाणी, श्रीमती मालविका भानोट ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा पाठ कर शुभारंभ करते हुए टीम स्वयं की अभिनव सोच की सराहना की।अतिथियों का स्वयं टीम की डॉ कल्पना मिश्रा, दीपिका कपूर, रश्मि चड्डा,चाहत पचौरी ने आत्मीय अभिनन्दन किया। प्रदर्शनी में राखी एवं आने वाली तीज से संबंधित सभी आवश्यक वस्तुएं जैसे राखी, रुमाल, गिफ्ट्स आईटम, कपड़े , साड़ी , ज्वैलरी, साज सज्जा, लाइट्स,धार्मिक पुस्तके, इत्यादि सामग्री रखी गई है, जिसमे स्थानीय महिलाओं के अतिरिक्त मिर्जापुर, बनारस, नागपुर की महिलाए ने ही मनमोहक स्टॉल, लगाये है।
अनिल शुक्ला ने बताया की इस एक्जीविशन में स्वयं टीम की नई सोच हमारी कल्पना का अभिनव विज़न को सफल बनाने में वे महिलाएं भी शामिल है जो अपना एवं अपने परिवार के जीवन यापन के लिए त्यौहार के अनुरूप सामग्री, गृह साज सज्जा, बच्चों के खिलौने, फुटपाथ में बेचते है ऐसी प्रतिभाशील महिलाओं को प्रोत्साहित कर राखी बाजार में स्टॉल लगाए गए है, यह संकल्प लेकर और को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वयं टीम की डॉ कल्पना मिश्रा, दीपिका कपूर,रश्मि चड्डा, चाहत पचौरी, के कुशल मार्गदर्शन में एक्जीविशन का आयोजन किया गया है।



