पानदरीबा गौरी शंकर मंदिर में नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस पर्व मनाया जायेगा आज

जबलपुर दर्पण। नागपंचमी पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर शिव जी के साथ ही नाग देवता की भी विशेष पूजा की जाती है।इसी तारतम्य में नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस के पावन पर्व पर शुक्रवार 09 अगस्त को सुबह 10 बजे पानदरीबा स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजन- अर्चन, आरती, ध्वजारोहण के साथ ही प्रसाद वितरण होगा।
सभी समाज जनों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, अखिल चौरसिया, ऋषि चौरसिया महिला मंडल अध्यक्ष रीता हरीश चौरसिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल चौरसिया, मीडिया प्रभारी अनिकेत चौरसिया, मनोज चौरसिया, राजू चौरसिया आर.सी., गोपाल नारायण चौरसिया, राजेश चौरसिया, सुशील चौरसिया, आशीष चौरसिया, संदीप चौरसिया, ईजी. आकाश चौरसिया, राहुल चौरसिया, अभिषेक चौरसिया एवं जबलपुर पान व्यापारी संघ ने की है।



