हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जबलपुर ग्रामीण की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण की आवश्यक बैठक आगामी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू के नेतृत्व में संपन्न हुई।
भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जायेगा ,इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने सरकार के साथ मिलकर वृहद स्तर पर आयोजन किए जायेंगे।जिसके लिए भाजपा जबलपुर ग्रामीण ने भी प्रत्येक बूथ में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष अपेक्षित थे , हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा तथा हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा को पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर , प्रतिष्ठान और सरकारी इमारतों में तिरंगा फहराकर आजादी के महोत्सव को मनाया जायेगा।
बैठक में विधायक संतोष बड़कडे, जिला पंचायक अध्यक्ष आशा गोटिया जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



