दुख में भी सुखी जीवन जीने की सीख देते हैं श्रीकृष्ण: देवकीनंदन ठाकुर

जबलपुर दर्पण। पाटन के पवईधाम अमरपुर में श्री शिवसमाराधन महायज्ञ के चतुर्थ दिवस वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा में प्रहलाद चरित्र, वामन चरित्र, श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। फिर भी वे माया से प्रेरित होकर गोकूल पहुंच गए। नंद बाब के घर जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गई। उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान मनुष्य योनी में जन्म लेकर दुख: में भी सुखी जीवन जीने की सीख देते है। महाराज श्री ने भगवान श्री राम के जन्म का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान श्री राम अयोध्या नरेश दशरथ के यहाँ जन्म लिया था। इसके बावजूद वे शालीनता, नम्रता और मर्यादा पुरुषोत्म कहलाते है। वे 14 वर्ष तक जंगलों में भटके। फिर भी उन्हें अभिमान नहीं था। मनुष्य के पास थोडा सा धन आने के बाद अभिमानी बन जाता है।
नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सोहर गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर खून नाचे। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गीत पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। बालक बने श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। व्यासपीठ का पूजन मुख्य यजमान पं. जितेन्द्र पचौरी, आयोजन अध्यक्ष हरिकृष्ण पचौरी, कोषाध्यक्ष श्याम मनोहर पचौरी, आयोजन प्रभारी सर्वेश पटेल, यज्ञ यजजमान राकेश पाण्डे बाम्बे, डॉ राजेश पचौरी ने किया।
मां नर्मदा को सिद्ध करना हमारा लक्ष्य
कथा के पूर्व स्वामी महेंद्रानंद ने कहा की कथा का श्रवण करने के साथ इसका अनुसरण भी जरूरी है क्योंकि राम राज्य की संकल्पना तभी सरकार होगी जब मानव में अपनी संस्कृति संस्कार के प्रति अनुरक्ति हो उन्होंने कहा मां नर्मदा को शुद्ध करने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं हमारा प्रयास है कि सभी इस महायज्ञ में शामिल हो जिससे पुण्य दायिनी मां नर्मदा निर्मल हो और युगों युगों तक मानव जीवन का कल्याण करेंl
महायज्ञ में हुए विविध अनुष्ठान
यज्ञ के तीसरे दिन ऋषभ देव महाराज के सानिध्य में श्री शिव समरधान महायज्ञ मैं विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुएl 108 यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दीl पूरा यज्ञ मंडप भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठाl भगवान शिव का अभिषेक पूजन किया गयाl इस अवसर पर स्वामी महेंद्रानंद महाराज, विधायक अशोक रोहाणी, ठाकुर उदयभान सिंह, जितेंद्र पचौरी, विष्णु शंकर पटेल, स्वामी महेंद्रानंद जी,राजा शेखर , नवनीत माहेश्वरी, आशीष पचौरी, आनंद मोहन, शिवकुमार गोटिया, बृजेश बादल कृष्ण, शेखर सिंह, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, राजेश विश्वकर्मा, रोहित ठाकुर, राकेश पटेल, शंभूनारायण शर्मा, मनोज पटेल, गोविंद सिंह , लक्षजीत पचौरी , सुरेश पचोरी , शिवश्याम पचौरी , दुर्गेश पटेल, भारत जी प्रांत प्रचारक ,मुकेश पचौरी , प्रवीण दशरथ भुर्रक, नीलेश पचौरी,गुड्डा साहू नीलेश पटेल उड़ना, आशीष झरिया खमोड, प्रह्लाद पटेल, सिंटू गोटिया , वरुण पचोरी, राकेश विश्वकर्मा उमरिया , देवेंद्र सिंह रोसरा, कुंवर साहब अंजनी तिवारी, रमेश ठाकुर पिपरिया, सुनील पटेल, अमन अभिषेक, जितेंद्र पटेल, कुलभूषण पल्हा, आशीष पचौरी, विजय पटेल, मदन मोहन पचौरी,बिहार राठौर, श्याम सुंदर पिपरिया, देव पचौरी, सोहित ठाकुर,संजय गुरु, सचिन गुरु के साथ बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहेl



