जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण। इंदिरा गांधी पार्क , सिविक सेंटर से प्रारम्भ होकर नगर निगम से होते हुए तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचाद चौक, जयंती कॉम्लेक्स से होकर राजीव गाँधी चौक से होकर वापिस सिविक सेंटर में समापन किया गया एवं देश में अमन शान्ति आपसी भाईचारा के लिए प्रार्थनाये की गयी कार्यक्रम का संचालन फादर स्टैनली सुकुमार ने किया ।

महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद चेम्बर्स एवं जिला अध्यक्ष शान कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया गया है। जिसका उद्देश्य देश प्रेम की भावना को जागृत करना है।। हमारी भाषा, क्षेत्र, परम्परा, जाति, धर्म अलग हो सकते है मगर तिरंगा हम सभी का एक है यही तिरंगा हमारी देश की शान और अभिमान है ।।

वही ईसाई धर्मगुरु पीटर जॉनसन, मलर सेलवन, दिनेश रामटेक, राजेश चौधरी, गुडविन मसीह ने भारत देश की खुशहाली, अमन, चैन , शांति आपसी भाई चारे की कामना कर देश की आशीष के लिए प्रार्थना किये।।

वही विधायक अभिलाषा पांडे, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, रिंकू विज, अमरीश मिश्रा, ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रेषित किये।। इस दौरान डेन्ज़िल अंग्रे, फ्रांसिस मरियां, नीलेश मसीह, मनीष चार्ल्स, संजय मैथयूस, जेरी दयाल, भावना शर्मा, वंदना मोसेस, मनोज अन्थोनी आदि उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page