चोरों ने गायब कर दी गाड़ियां पुलिस बनी रही मूकदर्शक

जबलपुर दर्पण। गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत म.न. 59 सर्वोदय नगर रानीताल निवासी शेख मेरावली लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि वे 26 जुलाई को मोहर्रम पर्व पर सपरिवार रात 11:00 बजे मदन महल पहाड़ी पर स्थित बड़े पीर के दरबार में हाजिरी लगाने में आए हुए थे। इसी बीच उनकी बाइक क्रमांक एमपी 20 एनसी 4695 को दरबार के गेट के पास से चोरों ने गायब कर दिया। उन्होंने कहा है कि इतनी पुलिस बल की मौजूदगी में उसी दिन गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 से 20 गाड़ियां चोरी गई। पुलिस शिकायत दर्ज करने की वजह लोगों को यहां वहां भटकाती रही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।



