रसोई गैस को लेकर बढ़ी हलचल, एजेंसियों में लगी लंबी कतारें

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्थ हो गई हैं। शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हालात जस के तस नज़र आए। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा सम्पूर्ण जिले और ग्रामीण इलाकों में गैस की काला बाजारी, अवैध परिवहन के साथ साथ घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग होटल, स्टॉल, ढाबों में अवैध उपयोग को लेकर कार्यवाही जारी हैं। शनिवार को सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर ज्योति परस्ते ने एक द्वारा प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सिहोरा नगर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस की आपूर्ति संचालित हो रहीं हैं। जिससे यहां पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। साथ ही सिहोरा मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा हैं उन पर नियंत्रर कार्यवाही आगामी आदेश तक जारी रहेगी। वहीं जो भी बाजार में कमर्शियल सिलेंडर लगभग नदारद दिखाई दे रहे हैं। और उनकी जगहों पर छोटे छोटे ढाबों, स्ट्रीट फूड के प्रतिष्ठानो में 14.5 किलो ग्राम वजन वाले घरेलू गैस सिलेंडर खुले आम उपयोग में लाए जा रहें हैं। एवं इन संचालकों द्वारा सिलेंडर का भंडारण कर रहे हैं। जिससे इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई हैं। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।




