नेशनल लोक अदालत में अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण, सिहोरा में मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण द्वीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देषानुसार पूरे देष में 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जबलपुर जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की गई। “न्याय सबके लिए” की अवधारणा को साकार रूप प्रदान करने हेतु प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय कृष्ण मूर्ति मिश्र के मार्गदर्षन में 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय जबलपुर, सिहोरा एवं पाटन तहसील न्यायालयों सहित कुटुम्ब तथा श्रम न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 11117 प्रकरणों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण किया गया। इस दौरान ₹ 44 करोड़ 78 लाख 1 हजार 611 रुपये की अवार्ड राशि पारित की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत का सफल संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय कृष्णमूर्ति मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया। प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए कुल 75 खण्डपीठों का गठन किया गया। जिनके माध्यम से 1873 लंबित तथा 9304 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते से किया हुआ।
नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, धारा 138 एनआई एक्ट, आपराधिक शमनीय, सिविल, वैवाहिक एवं विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न प्रकृति के मामलों का समाधान किया गया। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावों में कुल 766 निराकृत प्रकरणों में ₹ 30 करोड़ 82 लाख 73. हजार 734 रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित की गई। वहीं धारा 138 एनआई एक्ट के 266 निराकृत मामलों में ₹ 5 करोड़ 24 लाख 34 हजार 473 रुपये की समझौता राशि निर्धारित हुई। इसके अतिरिक्त बैंक रिकवरी से संबंधित 1468 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में ₹ 1 करोड़ 93 लाख 59 हजार की समझौता राशि प्राप्त हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ, शीघ्र एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना रहा। बड़ी संख्या में मामलों के एक ही दिन में निराकरण से न केवल न्यायालयों का कार्यभार कम हुआ, बल्कि पक्षकारों को भी त्वरित राहत मिली। अपने उद्देश्य में यह राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्णतः सफल सिद्ध हुई।
वहीं व्यवहार न्यायालय सिहोरा विधिक सेवा समिति सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र माल्यार्पण द्वीप प्रज्वलित के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला न्यायाधीश माननीय श्याम सुंदर झा प्रथम श्रेणी, माननीय अजय उईके न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खालिदा तनवीर खान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी,सुश्री दीप शिखा दागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सिहोरा रविदीप सिंह समस्त सम्माननीय अधिवक्ता गण के साथ-साथ सभी बैंक अधिकारी कर्मचारीगण,नगर पालिका परिषद सिहोरा, विद्युत वितरण केंद्र सिहोरा बीमा सेक्टर आदि।
सचिव – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिहोरा जबलपुर



