परम पिता शिव बाबा की मनमोहक झांकी, द्वीप प्रज्वलित कर किया प्रदर्शनी का आयोजन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में चैत्रीय माह में भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव मंदिर बाबा ताल में प्रतिवर्ष अनुसार मेले का आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया हैं। वहीं इस मेले के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी सेंटर के द्वारा शिव मंदिर बाबाताल मेले में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित के साथ प्रदर्शनी 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को आयोजित की गई।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया और रोजाना करते आ रहे हैं। मेले के दौरान मेडिटेशन ध्यान योग की पाठ शाला सुचारू रूप संचालित रहेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य संचालिका बी.के. कृष्णा दीदी एवं एस बी आई बैंक से सेवानिवृत्त प्रकाश नायक भाई भी उपस्थित रहे। जिन्हें ब्रह्माबाबा का चित्र प्रदान किया गया। साथ ही बी.के.आशा दीदी, बी.के. ज्योति बहन के साथ साथ ब्रह्माकुमारी बहनें और स्थानीय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की गरिमामय उपस्थिति में
इस अवसर पर हिमांशु तिवारी, सरोज बहन, अर्चना बहन, सुशीला बहन, शिवान्या बहन, अंशु अग्रवाल, निर्मिला चौबे बहन, मीना बहन, सविता बहन, सुशीला रैनी, रानी दुबे, शीला पाठक, सुमन दुबे एवं सुमित्रा बहन सहित अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में आध्यात्मिक जीवन, आत्मा, परमात्मा और जीवन के रहस्यों से जुड़े चित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक भी बताया।



