जीवन के अमूल्य की जरूरत है रक्त, जीवन में मानवता की मिसाल है ये शक्त, रक्तदान महादान

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में मानवता की मिसाल एवं जरूरत में रक्तदान करके युवा ने एक मिसाल खड़ी की हैं। कहते हैं कि जीवन के अमूल्य की जरूरत है रक्त, जीवन में मानवता की मिसाल है ये शक्त, रक्तदान महादान जी हा हम बात करतें इस युवा की जिन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पंडित कार्तिकेय तिवारी, संस्थापक स्व.श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति, ने ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज जबलपुर में एक दुर्घटना पीड़ित मरीज गोविंद के लिए रक्तदान किया। यह रक्तदान स्वर्गीय डॉ. निखिल की पावन स्मृति में किया गया। जिससे उनके सेवा और मानवता के मूल्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस प्रेरणादायक पहल के माध्यम से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
आप सभी को बता दे कि मीडिया को जानकारी देते हुए पंडित कार्तिकेय तिवारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। करे दान “रक्तदान – बड़ा महादान”



