जबलपुर दर्पण

झंडा चौक और न्यू बस स्टैंड पर पुलिस की सख्त चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

सतीश चौरसिया उमरियापान । सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने झंडा चौक और न्यू बस स्टैंड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया । थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने हमराह पुलिस स्टाफ के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया ।
अभियान के तहत नगर के व्यस्ततम क्षेत्र झंडा चौक और न्यू बस स्टैंड पर पुलिस ने वाहनों की जांच की । इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोककर समझाइश दी गई । विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई ।
थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है । उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही कई बार गंभीर हादसों का कारण बन जाती है, इसलिए सभी वाहन चालकों को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए ।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और वाहन पर तीन सवारी बैठाकर न चलें । साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की भी सलाह दी ।
पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं तथा नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके ।
थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेंगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88