रिजवान मंसूरी बने जागरूक खेल संघ के संभागीय सचिव

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन एवं जागरूक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जागरूक खेल संघ के संभागीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास की अनुशंसा पर रिजवान मंसूरी को संगठन का संभागीय सचिव नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय संगठन के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिया गया। रिजवान मंसूरी लंबे समय से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। साथ ही खेल गतिविधियों में भी उनका सराहनीय योगदान रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने रिजवान मंसूरी को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई वितरित कर बधाई दी। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में खेल क्षेत्र के विकास के साथ-साथ संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, डी.एन. झारिया, राम ठाकुर, राकेश श्रीवास, हेमंत ठाकरे, राजेश सहारिया, राजकुमार यादव, एडवोकेट सलमान मंसूरी, भोला सिंह चौहान, तेजभान सिंह, जीशान मंसूरी, कुलदीप सिंह, उमर मंसूरी, साहिल यादव, चिंटू कोश्टा, शहवान, सुनील रिचर्डसन, फिलिप अन्थोनी, लालजी प्रसाद, एनोस विक्टर एवं मनमोहन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।



