सिन्धियत आनंद मेला रविवार 15 को

जबलपुर दर्पण । चैतीचांद भगवान झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सिंधु जागृति महिला सेवा समिति के तत्वावधान में समाज की महिलाओं व्दारा घरों में निर्मित विभिन्न वस्तुओं और समाज के हर वर्ग की महिलाओं के लिए उत्साह और उमंग के साथ समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए, अपनी स्वनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन, खेलकूद प्रतियोगिता, परिवार के साथ कुछ समय बिताने का विशेष अवसर सिन्धियत आनंद मेला रविवार 15 मार्च को सायं 4 बजे से शाम 10 बजे तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्वेंशन सेंटर, सिन्धी धर्मशाला के सामने आयोजित किया गया है। मेले में आनंद और उल्लास के साथ सपरिवार सम्मिलित होने का आग्रह सिंधु जागृति महिला सेवा समिति की करिश्मा शर्मा, काजल भागचंदानी, विमला जगवानी, वीनू मखीजा, ममता कुकरेजा, सपना कंधारी, किरण वीना कलवानी, भावना आहूजा सोनम मध्याल, सहित सिंधु जागृति महिला मंडल ने किया है



