सुप्तेश्वर गजानन महाराज की मात्र शक्तियों ने की महाआरती

जबलपुर दर्पण। स्थानीय श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में श्री गणेश पर्व का शुभारंभ 7 सितम्बर 2024 से 17 सितम्बर 2024 अनंत चर्तुदशी तक मनाया जायेगा, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्म आयोजित किये गए, आज महाआरती गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ.मुकुंद दास महाराज, श्रीमती माला राकेश सिंह, श्रीमती सुजाता सिंह, तनिष्क राज सिंह, ने महाआरती की, श्री सुप्तेश्वर महिला मण्डल अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सीमा सिंह ‘जुग्गी’, किरण कोष्टा, सीमा राय सचिव, श्रीमती मंजू पटेल संयोजक, कोषाध्यक्ष तृप्ति भल्ला, स्मिता चौधरी, श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती अल्का जाॅनी, विन्दनी चौबे, ललिता अग्रवाल, अभिलाषा नेमा, मंजू ब्यौहार, रजनी अहलुवालिया ने सभी श्रद्धालु एवं भक्तजनों से श्री गणेश पर्व पर दर्शन, पूजन एवं कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान के गुणगान का आग्रह किया है ।



