50 लाख की मांग रहा फिरौती पत्नी बच्चों सहित पहुंचा एसपी के पास

जबलपुर दर्पण। में प्रमोद कुर्मी पिता पिता रामनाथ कुर्मी उम्र 45 वर्ष निवासी 51, फेज 01 जसूजा सिटी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर का निवासी हूँ, दिनांक 05/09/2024 को समय 20:50 बजे की बात है मेरे घर पर आकर लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा उर्फ लवली एवं तिलक परिहार उर्फ सोनू दोनो मुझे माँ बहिन की गंदी गंदी गालियों देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो दोनो बोले कि प्रमोद कुर्मी बहुत होशियार बन रहा है, हम लोगो को राकेश पटेल मगरमुहा वाले ने भेजा है अगर तुमने दो दिन के अंदर हमें 50 लाख रू. नही दिये तो राकेश पटेल के कहने पर तेरी हत्या कर देगें जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पुलिस चौकी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर में की गई, जिस पर पुलिस द्वारा अपराध कमांक 298/2024, अंतर्गत धारा 296,308 (5).3 (5), भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमें से दो आरोपी लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा उर्फ लवली एवं तिलक परिहार उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है किन्तु राकेश पटेल जो कि मेरी ही जाति का पटेल है वह अपने सहयोगिया के माध्यम से मेरे से संपर्क किया कि तुमने हमारे विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है उसमें राजीनामा कर लो नही तो जान से खत्म कर देगें, तथा तुम्हारे विरूद्ध कोई भी झूठा मामला पंजीबद्व करवाकर जेल में सड़वा देगें, राकेश पटेल द्वारा दी जा रही धमकी से मैं तथा मेरा पूरा परिवार डरा सहमा है मुझे व मेरे परिवार को इनसे जान का खतरा है इसके पूर्व में यह लोग इसी वर्ष 2024 में मेरे साथ घटना कर चुके है, पुलिस द्वारा अभी तक राकेश पटेल को गिरफ्तार नही किया है वह खुले आम घूम रहा है इस कारण मुझे आशंका है कि वह मेरे व मेरे परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है तथा मेरे विरूद्ध कोई भी झूठा मामला पंजीबद्ध करा सकता है ताकि मेरे उपर दबाव बनाकर इस प्रकरण में राजीनामा कर सकें, मेरा माननीय महोदय से अनुरोध है कि यदि राकेश पटेल द्वारा मेरे विरूद्ध अपने धनबल व राजनैतिक प्रभाव के चलते जवाब5 मिनट पहले कोई भी मामला पंजीबद्ध करवाया जाता है तो उसकी सही ढंग से जॉच हो तथा प्रकरण कायम किये जाने के पूर्व मेरा पक्ष भी पहले सूना जावें । राकेश पटेल लगातार मुझे व मेरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दे रहा है तथा राजीनामा करने के लिये दबाव बना रहा है अतः निवेदन है कि मुझे व मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा की जावें, राकेश पटेल को जल्द से जल्दी गिरफ्तार कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें ।



