उद्योगपति युवा समाजसेवी सुमित कालिया का सभी समाजों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। समाज सेवी विजय कांडा ने बताया कि उद्योगपति एवं समाज सेवी सुमित कालिया के निवास स्थान पर सभी समाजों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्री राधेकृष्ण दरबार का छायाचित्र, पगड़ी बंधन, पुष्प हारों से उनका सम्मान किया गया एवं समाज के छोटे तबके एवं हर जरूरतमंदों की सुमित कालिया जी द्वारा सदैव मद्द की जाती है, एवं शहर की विभिन्न समाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संस्थाओं एवं खेल संस्थाओं को सहयोग दिया जाता है, इन्हीं सब बातों को लेकर सभी समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका सम्मान किया गया, ब्राह्मणों वैदिक आर्चायों द्वारा मंत्रों उच्चारणों व शंखध्वनि द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, उसके उपरांत बुंदेली नृत्य मंडली (गोलू अहिरवार) एवं गायकों के द्वारा भजन, एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ संदेश दिए, कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी विजय कांडा के संयोजन में किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी राममूर्ति मिश्रा, राजेन्द्र चैधरी, मथुरा पहलवान, पूर्व पार्षद तम्बा स्वामी, महबूब भाईजान, बब्लू यादव, दीपक सिंह राजपूत, रूपलाल यादव, बंटी रितेश गुप्ता, बलविंदर मान, अन्नू यादव, अतुल जोसफ, सरदार मंजीत सिंह, पिंकी ठाकुर, रक्कू बेन, अशोक प्रजापति, श्याम सोलंकी विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



