मधुर गीतों से झूम उठे श्रोता

जबलपुर दर्पण । मांग के साथ तुम्हारा संगीतमय कार्यक्रम गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक में आयोजित किया गया, जिसमे गायक कलाकारों ने नए पुराने गीतो की सुरमई प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में आलोक वर्मा एवं संगीता ठाकुर ने मांग के साथ तुम्हारा। सैमसन जैकब ने तुमने किसी जान को जाते हुए देखा। राशि और दिव्या ने तुमको पिया दिल दिया। सपना शर्मा ने दिल में तुझे बिठा के। संजय भट्ट ने दिल में हो तुम, के प्रस्तुत गीतों पर श्रोता झूम उठे। इसके अतिरिक्त सीमा शर्मा, विश्वनाथ ठाकुर, पूजा वाजे, वीरेंदर, मनोज पाट्कर, दिव्या पाट्कर, हितेश तेलंग, गौरव श्रीवास्तव, जागृति चौत्वानी, आदि ने नए पुराने गीतो की अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट, एड. शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, केके नायकर, पप्पन मिश्रा, एसके निगम रहे। कार्यक्रम के आयोजक आलोक वर्मा (शक्ती), संगीता ठाकुर, संगीत संयोजक सुरेंद्र दाहिया ने अतिथियो का स्वागत किया।मंच संचालन अमित परनामी ने तथा आभार संजय भट्ट ने व्यक्त किया।



