जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
एकदिवसीय सत्संग सम्पन्न हुआ

जबलपुर दर्पण। सत्संग सुनने से जनसाधारण अपने मूल कर्तव्य की तरफ अग्रसर होते हुए सभी विकारों को दूर करते, सत् भक्ति करना प्रारंभ करते हैं। यह बातें प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल महाराज जी के मुखारबिंद से बताई गई। रविवार को सी राक होटल देवताल में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन सत्संग में पहुंचे थे। सत्संग सुनने आयी सर्व संगत ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में केवल संत रामपाल महाराज जी ही शास्त्र प्रमाणित सत्संग प्रवचन कर रहे हैं।



