फरियादी रमाकांत दिवेदी ने बैकुंठपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रीवा जबलपुर दर्पण । फरियाद रमाकांत दिवेदी ने मिडिया से रूबरू होते हुए बताया की, वह ग्राम बढ़ौवा थाना बकुंठपुर के निवासी हैं,10/072024 को रात तीन बजे हमारे घर चोरी हो गई। मैं मेरे परिवार के लोग रात में खाना खा कर सोने चले गए, तभी आधी रात मेरे गले के पास कुछ जलन होने लगी उसके बाद मैं बेहोश हो गया जब आंख खुली तो मैंने देखा मेरे घर के बक्से में जेवरात रखे हुए थे बक्सा चोरी हो गया था। हमारे घर बेटी की शादी थी, शादी से पहले घर में चोरी हो गई । रमाकांत दिवेदी ने बताया किस प्रकार पुलिस ने लाखों की चोरी को हजार में बदल दिया, और एक शाल से अधिक वक्त बीत गए पोलिस न अपराधियों को पकड़ पाई है, न ही गहना बरामत कर पाई है। यह पूरा वाक्या बैकुंठपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है



