भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन, की एफआईआर दर्ज करने की मांग

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोकसभा नेता विपक्ष कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी,सिखों व अनुसूचित जनजाति के को भड़काने को लेकर प्रदर्शन करते हुए ओमती थाना जबलपुर में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने भारत का अपमान किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है। देश के सिखों,अनुसूचित जन जनजातियों को भड़काने का काम किया है आज पूरे प्रदेश राहुल गांधी के खिलाफ में FIR दर्ज कराई जा रही है। हाल ही में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे। यहां उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारत, चीन और पीएम मोदी को लेकर टिप्पणियां की थी।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी है। उन्होंने ऐसा एक बार नहीं बल्कि अनेक बार किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री बल्कि देश की छवि को भी खराब किया जा रहा है
प्रभात साहू ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी यह बात पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ध्यान में लाई है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को गालियां दी है, वह उसकी निंदा करते हैं।
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे,सुमित्रा बाल्मीकि,विधायक अशोक रोहाणी,अभिलाष पांडेय,प्रदेश कोषाघ्यक्ष अखिलेश जैन,निगम अध्यक्ष रिंकू ब्रिज,हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू,अंचल सोनकर,शरद जैन,सुधीर नायक,जी.एस. ठाकुर,कुँवर पाल सिंह शेरू,मनपीत सिंह काके,लवलीन आनंद,अजीत सिंह सीटू,शिवराम बैन,राजेश मिश्रा,रंजीत पटेल,डॉ.जयराम तिवारी,अमन बिंद्रा,गगन ब्रिंदा,शुभम अवस्थी,चित्रकात शर्मा,ईशान नायक,मुज्जमिल अली आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



