नगर पालिका निगम जबलपुर और वी शाइन फाउंडेशन का संयुक्त अभियान: ‘एक पेड़ मां के नाम’

जबलपुर दर्पण। जबलपुर नगर पालिका निगम औरवी शाइन फाउंडेशन ने गुलौआ तालाब परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। संभाग क्रमांक 02 और वार्ड क्रमांक 07 में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
वी शाइन फाउंडेशन की अध्यक्ष वैशाली धारिया और सदस्य प्रतिमा खरे, नमिता शर्मा, चेतना मुवेल, उषा तोमर और वंदना गायकवाड़ ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस संयुक्त प्रयास ने समाज को यह संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ अपने माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।



