प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कॉंग्रेस प्रकोष्ठों की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। 12 जून को प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जोरदार तैयारियों के साथ साथ कॉंग्रेस जनों मैं ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है, इसी तारतम्य मैं मप्र कॉंग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरिंदर सिंह पांधे के निवास स्थान पर 12 प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई और श्रीमती प्रियंका गांधी के स्वागत सम्मान को लेकर गंभीर चर्चा हुई और कॉंग्रेस को मप्र में सत्ता में वापिस लाने और माननीय कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री पद पर लाने की सोच जो मप्र की आम जनता की है उसे मूर्त रूप देने के संदर्भ में भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मिलकर श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में मप्र में कॉंग्रेस की मजबूती हेतु प्रयासरत हैं इस बात से भी प्रियंका गांधी को अवगत कराया जाएगा, आज की बैठक में परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे, जिला अध्यक्ष देवी सिंह पटेल, अमरजीत सिंह मिट्ठू, कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मौ साबिर उस्मानी, बलराज सिंह, राजकुमार सोनी, परमजीत भाटिया, मनोहर सोनी,संजय शर्मा,आई टी सेल के जिला अध्यक्ष विवेक भोंसले, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वरुण शर्मा, खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुधीर सोनू दुबे, राजेश गोतम, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत चौरसिया, व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, दिवयांग प्रकोष्ठ के प्रदेश कायृकारी अध्यक्ष निकष वैथ जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सोनी, धर्म प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूषणधर बरगया, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।



