वार्डो के हालात बदतर : नगर में पानी की किल्लत दिखा रहीं नगर सरकार के विकास को आईना

पाटन जबलपुर दर्पण। जैसे ही आप निकाय क्षेत्र के मुख्य रास्ते से नगर में एंट्री करते हैं तो जगह जगह गड्ढे वाली सड़के,कचरे के ढेर,आवारा पशुओं का बीच रास्ते में जमघट के दृश्य दिख जाना आम बात थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से नगर में पानी की किल्लत बनी हुई है जिससे नगर के कई वार्डो में बवाल मचा है। वही नगर का एक ईमानदार पार्षद अपने वार्ड में पानी के टैंकर की सहायता से अपने वार्ड वासियों की प्यास बुझा रहा है। बताया जाता है की नगर सरकार में भाजपा के 14 पार्षद है और कांग्रेस का एक पार्षद है इसके बावजूद भी नगर के महाजनों को टैंकर का पानी पीने मजबूर कर दिया निकाय की भ्रष्ट सीएमओ श्रीमति जयश्री चौहान और उनके भ्रष्ट कर्मचारियों ने,वही दूसरी तरफ नगर की जनता ने क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई पर भरोसा जताते हुए उनके नेताओं को जिताकर उनसे नगर में विकास की गंगा बहाने की उम्मीद लगाई थी। लेकिन नगर के हालात देखकर तो यहां के वोटरों के लिए एक लाइन कहना जरूर बनती कि “दिल के अरमां आसुओं में बह गए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि निकाय प्रशासन ने नगर के महाजनों को टैंकर का पानी पिला दिया। डरे सहमे वार्ड नंबर 13 के नागरिकों ने बताया कि 5 से 6 दिन बीत गए है लेकिन निकाय के द्वारा अभी तक वार्ड में पानी की सप्लाई चालू नहीं कराई गई है जिससे वार्ड में पानी की किल्लत बनी हुई है। वही नर्मदा लाइन वाले ठेकेदार पर सीएमओ मैडम कुछ ज्यादा ही मेहरवान दिखाई दे रही है जिसने पूरे निकाय क्षेत्र की सीमेंट सड़को को खोद डाला है। वही कई वार्डो में नर्मदा लाइन के काम आधे-अधूरे पड़े हैं। इतना सब होने के बाद भी राजनैतिक प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी अनैतिक लाभ लेने के संदेश को जन्म दे रही है। नगर में पानी की किल्लत को लेकर आम जल उपभोक्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होते दिखाई पड़ रहे है।




