सीजीएचएस,सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना डिस्पेंसरी न 1 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ टिंपल सुगंध की अध्यक्षता में सीनियर्स सिटीजनों संगठनों जिसमे वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर से गुरमुखदास तलरेजा, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन से एच एन राजपूत, जी पी चौकसे, भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिषद से डी के चौधरी, अब्दुल रहमान, विजन जबलपुर से बी एस अरोड़ा उपस्थित हुए। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए व डॉक्टरों एवं स्टाफ की कार्यशैली पर सन्तुष्टि जाहिर की । अनिल शुक्ला ने बताया कि डॉ टिंपल सुगंध ने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ जनों के इलाज और दवाइयों को कभी कोई कमी नही होगी उन्हें पूरे सम्मान के साथ इलाज की उचित सलाह दी जाएगी। बैठक के अंत मे अनुराग यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस बैठक की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में डॉ टहिल्यानी तथा डॉ वी जी राव व स्टाफ साइड से आनंद कुमार, शंकर राव, विनोद राव, ग्रेसमनी, सरिता राउत सहित सभी का सराहनीय योगदान रहा।



