रेल्वे ने फिर शुरू किया बन्द गाड़ियों आदेश ओवर नाइट, चित्रकूट एक्सप्रेस 10 जून से पुनः चलेगी

मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर। जिले में कोरोना के संक्रमण की दूसरी लहर के चलते रेल मंडल की बंद की गई यात्री रेल गाड़ियों को पुनः चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है । जिसके तहत आज पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 8 जोड़ी यात्री गाड़ियों को आगामी 10 जून से क्रमशः चलाने का निर्णय लिया गया है । जिसके तहत जबलपुर मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी यात्री गाड़ियां भी शामिल है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल्वे के विश्वरंजन ने बताया कि आज पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 8 जोड़ी यात्री गाड़ियों को पुनः चलाने के लिए गए निर्णय के तहत जबलपुर मंडल की जबलपुर से इंदौर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 02292/91 आगामी 10 जून को जबलपुर से इटारसी,भोपाल होकर इंदौर तक चलेगी, तथा 11 जून से इंदौर से जबलपुर के बीच उक्त मार्ग से ही वापस आएगी ।इसी तरह 11 जून को लखनऊ से जबलपुर के बीच चित्रकूट एक्सप्रेस नंबर 05205/06 कानपुर, सतना, मार्ग से जबलपुर आएगी तथा 12 जून को जबलपुर से लखनऊ जाएगी ।इस तरह मंडल की उक्त दोनों बहुप्रतीक्षित गाड़ियां प्रारंभ होने जा रही है । इसके साथ ही इटारसी से प्रयागराज छौकी के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी क्रमांक 01117 इटारसी से नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना मार्ग से 11 जून से चला करेगी।
रेल्वे मण्ड़ल के विश्वरंजन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्री गाड़ियों में कोविड-19 तथा रेलवे के आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सुखद यात्रा करें। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा मंडल में बंद की गई यात्री गाड़ियों को धीरे-धीरे उन्हें चलाने का निर्णय लिया जा रहा है जिससे की आम यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेल द्वारा मंगलवार को घोषित 8 जोड़ी यात्री गाड़ियों में से 5 जोड़ी यात्री गाड़ियां कोटा मंडल की है जो कि कोटा से प्रारंभ होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
देवेश कुमार सोनी मंडल वाणिज्य प्रबंधक



