सनातनी एकता का संदेश देते हुए निकला विजयनगर चल समारोह

जबलपुर दर्पण। शहर संस्कारधानी जबलपुर एक अनूठी एवं नई पहल विजयनगर चल समारोह अपनी पूरी भव्यता के साथ निकला, विजयनगर चल समारोह में के आसपास की 12 समितियां ने हिस्सा लिया, चल समारोह में आकर्षण का केंद्र रही महालक्ष्मी अंबाबाई एवं माता महाकाली को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी,
चल समारोह की शुरुआत पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के द्वारा माता का पूजन अर्चन कर हुआ,
चल समारोह के संयोजक जितिन राज एवं अध्यक्ष मनीष खरे ने बताया कि विजयनगर कोई अलग पहचान दिलाने हेतु आज से 7 वर्ष पूर्व विजयनगर चल समारोह समिति का गठन किया गया, क्षेत्र के आसपास की दुर्गा समितियां से संपर्क कर चल समारोह की शुरुआत की गई जो कि आज अपने पूरे भव्यता के साथ निकल रहा है, चल समारोह में आकर्षित झांकियां के रूप में श्री रामचंद्र जी एवं सीता मैया, माँ नर्मदा की जीवन पर झांकी, बाहुबली बजरंगबली, महाकाली की जीवंत झांकी चल समारोह में आकर्षण का केंद्र रही, इस चल समारोह में सभी 12 समितियां के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ विसर्जन हेतु निकल गया, चल समारोह में दिनेश यादव,नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ शर्मा नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, रीतेश अग्रवाल, मदन लारिया, प्रवेन्द्र चौहान, सोनू कुकरेले, अनिमेष चौरसिया,सक्षम गुलाटी, अमन अरबी, राजा रैकवार, बसंत ठाकुर, शुभम अग्रवाल, विक्की पटेल, नन्हे पटेल, आशुतोष शुक्ला, गगन गुप्ता, सौरभ मिश्रा, प्रियांशु साहू, रोहित चौधरी, अभिषेक रैकवार, अंकित मिश्रा, करण ठाकुर, सचिन जैन।



