जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सदस्यता अभियान के दूसरे चरण हेतु भाजपा जबलपुर महानगर की आवश्यक बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के द्वितीय चरण हेतु आवश्यक बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा एवं द्वितीय चरण के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय रूप कार्य करते हुए सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान को पहले चरण में सफल बनाने का कार्य किया है और अब द्वितीय चरण में भी हम और अधिक ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
आज की बैठक में जो रूपरेखा बनी है उसे अब अमल में लाने की जिम्मेदारी हमारे सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की है।हमें प्रदेश में जबलपुर महानगर को अव्वल बनाने का कार्य करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद आशीष दुबे ने कहा कि अब सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में हमे मध्यप्रदेश को पहले नंबर पर लाना है और इसके लिए जबलपुर लोकसभा को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिसमे भाजपा जबलपुर महानगर को सबसे अग्रणी रूप से सदस्यता अभियान को चलाने की आवश्यकता है। इसी के निमित्त आज की बैठक आयोजित करने सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान हेतु जुट जाने का कार्य करना है।विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जो बूथ बीजेपी के लिए कमजोर रहे हैं, उन पर विशेष रूप से ध्यान देना है।साथ ही साथ भाजपा से शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी,अधिवक्ता,गीतकार,संगीतकार,साहित्यकार,चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों को भाजपा से जोड़ने का कार्य हमें करना है।

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि जितने वोट हमे विधानसभा में मिले है उतने सदस्य बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अंचल सोनकर पूर्व महापौर सदानद,गोडबोले,राजेश द्विवेदी,रजनीश यादव,पंकज दुबे,राजेश मिश्रा,माइकल कपूर,नंद कुमार यादव, रंजीत पटेल,सुनील शर्मा,डॉ. जयराम तिवारी,चित्राकात शर्मा,योगेश बिलोहा,संजय यादव,राधवेद्र यादव,ईशान नायक आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page