जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोकसभा सांसद दिल्ली में गृहमंत्रालय की स्थाई समिति की बैठक में होंगे शामिल

बलपुर दर्पण। जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे आज मंगलवार को वायुमार्ग से दिल्ली रवाना होंगे, सांसद श्री दुबे संसद की महत्वपूर्ण गृहमंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्य हैं जिसकी बैठक में शामिल होने हेतु सांसद आशीष दुबे का दिल्ली जाना हो रहा है।

गौरतलब है कि देश के भीतर के राष्ट्रीय विषयों से जुड़े मामलों में गृह मंत्रालय की  स्थायी संसदीय समिति गृह मंत्रालय की देखरेख और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है।समिति गृह मामलों,राष्ट्रीय सुरक्षा,आंतरिक सुरक्षा से संबंधित विधेयकों पर अपनी महत्वपूर्ण राय देती है और गृह मंत्रालय व उससे संबद्ध विभागों की अनुदान माँगों की समीक्षा भी करती है।इसके अलावा समिति गृह मामलों से संबंधित सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर भी नज़र रखकर सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देती है।साथ ही गृह मंत्रालय की संसदीय समिति सार्वजनिक महत्व के मामलों की जाँच कर  संसद को रिपोर्ट प्रस्तुत करती है।गृह मंत्रालय की संसदीय समिति राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा सहित गृह मामलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जांच में सक्रिय रूप से शामिल रहती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page