जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मीनॉपोज समित द्वारा जागरूकता अभियान

जबलपुर दर्पण । जबलपुर मीनॉपोज समिति ने लिज्जत पापड़ कंपनी में कार्यरत सैकड़ों महिलाओं के लिए एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर विशेष रूप से वल्र्ड मीनॉपोज डे के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था। शिविर के दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, थायरॉइड, वजन, और बीपी की नि:शुल्क जांच की गई। इसके साथ ही शिविर में दवाइयों का भी वितरण किया गया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी और उन्हें ब्रेस्ट कैंसर, ब्लड शुगर, थायरॉइड जैसी बीमारियों से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए विभिन्न टिप्स भी दिए गए। शिविर में मीनॉपोज समिति की अध्यक्ष और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका अग्रवाल के साथ डॉ. चित्रा जैन, डॉ. निधि जैन और विमल नर्सिंग होम की डॉ. शैलजा झारिया का विशेष योगदान रहा। शिविर में अन्य सदस्यों जैसे शमा, दीपक झारिया, वंदना, और जमुना नीलमणि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88