151कन्याओं का पूजन, खुशी एक पहल द्वारा

जबलपुर दर्पण। खुशी एक पहल संस्था द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के मंतव्य के तहत् भव्य भावनात्मक कार्यक्रम” का आयोजन सिंधु नेत्रालय भवन, ग्वारीघाट में किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर शहर की 151 जरूरतमंद कन्याओं का विधिवत पूजन, कन्याभोज एवं अध्ययन संबंधी तथा जीवनोपयोगी आवश्यक उपहारों का वितरण संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।
इनमें से बहुत-सी कन्याएं दुर्गा माता और काली माई की वेशभूषा में आईं थीं। एक भव्य शोभा यात्रा के साथ इन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। अनेक साधु- संत, स्थानीय नागरिक तथा संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। एक विशाल मंच पर सभी 151 कन्याओं को एक साथ बैठाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पूजन- वंदन स्वामी राघव देवाचार्य जी एवं मैत्रेयी दीदी द्वारा किया गया। माहुर- तिलक लगाकर उन्हें पुष्पमाला के साथ चुनरी ओढ़ाई गई और आरती की गई। अध्यक्ष प्रशांत साहू तथा पं. विकास शुक्ला ने बताया कि देवी स्वरूप बच्चियों को कन्या- भोज करवाकर उन्हें संस्था के सदस्यों द्वारा पाठ्य सामग्री तथा जीवनोपयोगी वस्तुएं प्रदान की गईं। इस प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास किया गया। श्रेया खंडेलवाल तथा विकास खंडेलवाल ने मंच संचालन किया।कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रशांत साहू, पं.विकास शुक्ला, निरंजन ठाकुर, गुड्डू यादव, अजीत ठाकुर, भैया लाल पटेल, लाखन पटेल, सुमित श्रीवास्तव, राजा पटेल, विकास खंडेलवाल, श्रेया खंडेलवाल,नमिता सिंह राजपूत, रिमी सिंह तलवार, प्रशांत ताम्रकार , विनीता रॉय, वैष्णवी बर्मन, अभिषेक खुरासिया, अमित बर्मन, शैलेश जैन, ईशु दुबे, विकास जैन , डॉ संजय असाटी , राहुल तिवारी, डॉ ऋषि सागर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



