दिव्यांगों ने किया दीपावली सेलिब्रेशन…..

जबलपुर दर्पण। दीपावली के पावन पर्व पर विकलांग सेवा भारती चेतना के मानसिक मंद छात्र-छात्राओं के बीच जैन सोशल ग्रुप द्वारा दीपोत्सव पर्व मनाया उन्होंने दिव्यांग बच्चों फुलझड़ी पटाखे और मिष्ठान वितरित किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जैन सोशल ग्रुप द्वारा सभी शिक्षकों और बच्चों की दीपावली की शुभकामनाएं दी सभी सदस्यों दिव्यांगों द्वारा निर्मित दीये ख़रीदे और उनका उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष मयूर संघवी,उपाध्यक्ष रमेश पारेख,सचिव मुकेश भाटिया, श्रीमती चंदनबाला सुभाष डांगा,प्राचार्य पुष्पा ठाकुर गुलनाज बी,सचिन प्रजापति सहित संस्था का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



