जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेंट अलाॅयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अंर्तधार्मिक मंच कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण। सेंट अलाॅयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गौर महाविद्यालय में दीपावली के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर, 2024 को एक विशेष अंर्तधार्मिक मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच सद्भाव, समझ, और संवाद को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्सव प्रेक्षालय में ईश्वरीय प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक डॉ. फादर तंकाचन जोस का स्वागत पौधारोपण प्रतीक के रूप में किया गया। इसके अलावा, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणु पाण्डेय, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (इंजीनियरिंग विभाग), और रजिस्ट्रार श्री अनूप बनर्जी का भी स्वागत पौधारोपण के साथ किया गया। स्वागत नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया गया, जिसके बाद विभिन्न धर्मों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने धर्म की प्रार्थनाएं और संदेश साझा किए, जो कार्यक्रम में एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव का संचार लाए।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रामायण के प्रसंगों पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। दीपावली के इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रेणु पाण्डेय ने अंर्तधार्मिक मंच का महत्व बताते हुए सभी को सुखी एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।

संरक्षक डॉ. फादर तंकाचन जोस ने अपने संबोधन में आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा शर्मा (विज्ञान, शिक्षा विभाग) द्वारा किया गया, और बी.एस.सी. बी.एड. सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुश्री रिया जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88