आईपीएपी का भोपाल में होगा राज्य स्तरीय शिविर

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी जबलपुर की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष व जबलपुर संभाग के प्रभारी लीलाधर झारिया की अध्यक्षता में जबलपुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई । इस बैठक में बलराम श्रीवास्तव जिला महामंत्री जबलपुर ने बताया कि दिनांक 17 नवम्बर 2024 रविवार को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए इंडियन पीपुल्स अधिकार म.प्र के द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
राहुल वर्मा संगठन मंत्री ने बताया कि इस शिविर में अधिक-अधिक से पदाधिकारी व कार्यकर्ता जबलपुर से शामिल होंगे जबलपुर के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से इस शिविर में भाग लेंगे क्यांेकि यह एक महत्वर्पूण शिविर है जिससे हम राजनीति की नीति समझ सकेंगे और पार्टी के कार्य को बेहतर ढंग से कर सकेंगे। बैठक में तय किया गया कि जबलपुर संभाग से सौ से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल शिविर में सम्मिलित होंगे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया, महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, संगठन मंत्री राहुल वर्मा, वार्ड अध्यक्ष राजकुमार झारिया, मोहम्मद मिराज, सादिक रज़ा, मोहम्मद शमीम आदि उपस्थित रहे।



