कलचुरी महासभा द्वारा धूमधाम से मनायी गयी सहस्त्रबाहु जयंती

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस ,कलचुरी महासभा द्वारा समाज भवन में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती धूम धाम से मनायी गई।सर्वप्रथम भगवान सहस्त्र बाहु की पूजन कलचुरी महिला मंडल के नेतृत्व में विधि विधान से की गई। तदोपरांत, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 75 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ जनों को” कलचुरी वरिष्ठ स्वजन सम्मान से व इस वर्ष सेवानिवृत हुए स्वजातीय बंधुओं को कलचुरी “सेवारत्न”सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही 25 से अधिक मेधावी छात्रों को कलचुरी “विद्यारत्न”से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि केबिनेट मंत्री राकेश सिंह व विशिष्ट अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजन की व देश के विकास में कलचुरी समाज के योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। कलचुरी समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष मनोहर चौकसे ने अतिथि द्वय को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।महामंत्री बी डी राय द्वारा भी अतिथियों का स्वागत पुष्पहारों से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र महाजन द्वारा किया गया।अंत में अध्यक्ष मनोहर चौकसे के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल को धन्यवाद दिया व सभी सजातीय बंधुओं का भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शैलेंद्र महाजन द्वारा बच्चों को स्वयं के खर्चे से बैग वितरित किये गये व उपाध्यक्ष देवेंद्र चौकसे द्वारा प्रमाण पत्रों का खर्चा वहन किया गया। देवेन्द्र चौकसे,राजीव चौकसे, संदीप चौकसे ,कौशलेन्द्र महाजन का कार्यक्रम की तैयारी में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रदीप चौकसे, राजेश जायसवाल ,डॉ आर एल शिवहरे, डॉ राजलक्ष्मी शिवहरे,श्रीमती विद्या देवी राय, महिला मंडल की अध्यक्ष राजी राय, श्रीमती सुनयना जायसवाल,श्रीमति अंशुल चौकसे,श्रीमती उमाभारती श्रीमती रोजी महाजन, श्रीमती स्नेहिल राय,श्रीमती सपना राय,श्रीमती रेखा राय,श्रीमती सुनयना जायसवाल, के एल राय,रवींद्र चौकसे,के एस राय, अखिलेश जायसवाल, संजय जायसवाल,संजय शिवहरे,संजय महाजन आशीष राय “बंटी”आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।समाचार मीडिया प्रभारी कौशलेंद्र महाजन से प्राप्त हुआ।



