जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा की नियुक्ति

जबलपुर दर्पण । इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने मण्डला के वरिष्ठ समाज सेवी अनूप मिश्रा को पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही चन्द्रशेखर तिवारी को पार्टी के मध्यप्रदेश किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया और पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह कदम पार्टी की किसान कल्याण और समृद्धि के लिए किए गए प्रयासों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



